पीलीभीत, मई 24 -- पीलीभीत। डीएसओ विकास कुमार ने बताया कि माह जून के आवश्यक वस्तुओं का वितरण 25 मई से शुरू होकर दस दस जून तक बांटी जाएगी। सभी दुकानदार आवश्यक वस्तुओं का वितरण सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक करना सुनिश्चित करें। अंत्योदय को 21 किग्रा प्रति राशनकार्ड गेहूं, पात्र गृहस्थी को तीन किग्रा प्रति यूनिट गेहूं दिया जाएगा। इसी तरह अंत्योदय को 14 किग्रा प्रति राशनकार्ड चावल और पात्र गृहस्थी को दो किग्रा प्रति यूनिट से चावल नि:शुल्क दिए जाएंगे। दस जून आवश्यक वस्तुओं के वितरण की अंतिम तिथि तय की गई है। यह भी पढ़ें- पारदर्शी ढंग से राशन वितरण करें कोटेदार, शिकायत पर होगी कार्रवाई यह भी पढ़ें- जून माह का राशन 25 से होगा वितरित यह भी पढ़ें- कल से बंटेगा जून का राशन, अन्त्योदय कार्डधारकों को मिलेगा मुफ्त खाद्यान्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...