सासाराम, जून 17 -- करगहर, एक संवाददाता। राजस्व कर्मचारियों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारी महासंघ ने नाराजगी जताई है। महासंघ के जिला महामंत्री जितेंद्र शर्मा ने कहा कि लंबे समय तक चली हड़ताल के कारण फरवरी से जून 2026 तक का वेतन लंबित है, जिससे कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य हड़ताली कर्मियों का वेतन भुगतान हो चुका है, जबकि राजस्व कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 19 जून को सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेंगे स्वास्थ्य कर्मी : मनोज यह भी पढ़ें- 58 शिक्षकों के स्थगित वेतन को बहाल कराने की गुहार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...