नई दिल्ली, मार्च 31 -- वर्तमान समय में गोचर में 05 दिसंबर, 2025 से गुरु राहु के दृष्टि संबंध से गुरु चांडाल योग बना हुआ है। यह 01 जून, 2026 तक रहेगा। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु और राहु एक साथ या दृष्टि संबंध द्वारा जुड़े हों, तब गुरु चांडाल योग बनता है। जिन कुंडली में गुरु चांडाल योग होता है, उन्हें जीवन में कई कठिनाइयों और समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसा व्यक्ति फैसला सही से नहीं ले पाता, कंफ्यूज रहता है। इसके अलावा लाइफ में गलत संगति में भी पड़ जाता है। कुछ खास अपवादों को छोड़ दिया जाए तो यह योग बहुत नकारात्मक है।गुरु चांडाल योग के अपवाद यदि किसी जातक की कुंडली में गुरु उच्च राशि में हो। राहु तथा गुरु के साथ कोई और ग्रह भी कुंडली में उपस्थित हो। यदि गुरु अस्त हो, वक्री हो। यदि कुंडली में गुरु केंद्र का स्वामी हो तथा त्रिकोण म...