रामपुर, जनवरी 23 -- रामपुर। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कमला शंकर ने गुरुवार को शाहबाद-बाजपुर मार्ग के चौड़ीकरण का जायजा लिया। इस स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण 100 करोड़ रुपये से कराया जा रहा है। 57 किमी लंबे इस हाईवे के चौड़ीकरण हो जाने के बाद उत्तराखंड की राह आसान होगी। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से घना कोहरा आने की वजह से उत्पन्न हादसे की स्थिति को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने 20-25 दिन के लिए सड़क निर्माण के कार्यों को रोक दिया था ताकि सड़क निर्माण को यातायात वनवे करने व निर्माण सामग्री पड़ी होने की वजह कोई हादसा नहीं होने पर पाए। अब चूंकि मौसम साफ हो गया है तो ऐसी स्थिति में रुके हुए कामों को दोबारा से चालू कर दिया गया है। इनमें शाहबाद-रामपुर-बाजपुर स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण भी शामिल है। शाहबाद से पटवाई, रामपुर व स्वार होते हुए बाजपुर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.