छपरा, मार्च 6 -- डीएम ने निर्माण कार्य का लिया जायजा सड़क परियोजनाओं में तेजी के निर्देश गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने की हिदायत फोटो 9 सड़क परियोजनाओं की स्थलीय निरीक्षण करते जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ,साथ में सदर एसडीओ नितेश कुमार व अन्य छपरा, नगर प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा के दौरान सारण में घोषित विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने की दिशा में जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्य एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर योजनाओं को हर हाल में...