नई दिल्ली, मई 31 -- जून में कई शानदार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली हैं। इस महीने अक्षय कुमार से लेकर वरुण धवन, शाहिद कपूर फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्मों का धमाका पहले हफ्ते से ही होने वाला है। जून शुरू होते ही साउथ से लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नई फिल्मों का धमाका होने वाला है। इस हफ्ते रोमांटिक, एक्शन, स्पोर्ट्स से लेकर थ्रिलर फिल्में आ रही हैं। ये है इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट। आप कौनसी फिल्म देखने जाने वाले हैं?पेड्डी इस हफ्ते साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी फिल्म पेड्डी लेकर आ रहे हैं। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसमें जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का एलान साल 2024 में हुआ था। उस समय इस फिल्म को RC16 बोला जा रहा था। पेड्डी में राम चरण अब तक के अलग रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन बूची बा...