रांची, मई 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में राज्यसभा की खाली हो रही दो सीटों के लिए एक प्रत्याशी भाजपा देगी। इसके लिए जून के पहले सप्ताह में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल होंगे। भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के दौरान तकरीबन एक दर्जन नामों पर विचार किया गया था। चुनाव समिति ने प्रत्याशी तय करने के लिए राज्य के इन्हीं तीन नेताओं को अधिकृति किया है। ऐसे में तीनों नेता राज्यसभा के लिए संभावित नामों की चर्चा केंद्रीय चुनाव समिति में करेंगे। यह भी पढ़ें- कोडरमा भाजपाइयों को राष्ट्रभावना का पढ़ाया पाठ इसके बाद ही केंद्रीय टीम के द्वारा झारखंड समेत अन्य सीटों के लिए प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की...