जून के पहले सप्ताह भी दिल्ली पर मेहरबान रहेगा मौसम
नई दिल्ली, मई 31 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी पर जून के सप्ताह भी मौसम की मेहरबानी बनी रहेगी। मौसम विभाग का अंदाजा है कि इस दौरान तेज धूल भरी आंधी, हल्की बारिश और गरज-चमक जैसी मौसमी घटनाओं का दौर बीच-बीच में आता रहेगा। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस बीच, रविवार को दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से छह डिग्री तक कम दर्ज किया गया। झुलसाने वाली गर्मियों के लंबे दौर के बाद पिछले तीन दिनों से दिल्ली में राहत बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीच-बीच में तेज धूल भरी आंधी के साथ बौछारें पड़ी हैं। इसके चलते तापमान में खासी गिरावट आई है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में रविवार सुबह से ही धूप रही जो दिन चढ़ने के साथ ही और तेज हो गई। हालांकि, पिछले दिनों हुई बारिश के चलते हवा में नमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.