कटिहार, मई 24 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जून के अंतिम सप्ताह में जिले के सरकारी एवं संबद्ध स्कूलों में परीक्षा का माहौल बनने जा रहा है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट तथा कक्षा 9वीं-10वीं की त्रैमासिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड के निर्देश के बाद जिले के स्कूलों में तैयारी तेज कर दी गई है। विद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की सूची तैयार करने, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था और प्रश्नपत्र वितरण की तैयारी में जुट गया है।

परीक्षा की तिथियाँ बिहार बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार इंटरमीडिएट की त्रैमासिक परीक्षा 23 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी। वहीं कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षा 26 जून से 28 जून तक आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर...