जून की प्रचंड गर्मी से सुबह में ही दोपहर जैसा हो रहा अहसास
सीवान, जून 18 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। जिलेभर में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। हालात ऐसे हैं कि सुबह में ही लोगों को दोपहर जैसी तपिश का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी : तापमान 36.3, आज के लिए ओरेंज अलर्टगर्मी की समस्या लगातार पड़ रही गर्मी के कारण जलस्तर भी तेजी से नीचे जा रहा है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। शाम होने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। पंखे और कूलर गर्म हवा उगल रहे हैं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी के कारण बुजुर्ग, बच्चे और मरीज सबसे अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.