जून की गर्मी बना रही डिहाईड्रेशन का मरीज, तापमान 39 डिसे पार
कुशीनगर, जून 4 -- पडरौना,निज संवाददाता। जून माह की भीषण गर्मी और उमस का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। इस समय तापमान बढ़ने से सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। विशेष रूप से डिहाइड्रेशन, पेट संबंधी बीमारियों और वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीज अधिक संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं।जून में सबसे ज्यादा मरीज बुखार, दस्त, उल्टी, पेट दर्द, हीट स्ट्रोक (लू लगना) और पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) की शिकायत लेकर आते हैं। तेज धूप में लंबे समय तक रहने वाले मजदूर, किसान, रिक्शा चालक और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- तापमान में बढ़ोत्तरी से बढ़ा हीट स्ट्रोक का खतरा बच्चों में भी दूषित पानी और खाद्य पदार्थों के सेवन से पेट संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.