नई दिल्ली, जून 12 -- सीबीएसई की 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बोर्ड ने संकेत दिया है कि परीक्षा का परिणाम जून महीने में जारी किया जाएगा। हालांकि, अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से देख सकेंगे। बताते चलें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस साल पहली बार कक्षा 10 के छात्रों के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी, ताकि छात्र अपने अंकों में सुधार कर सके। CBSE कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जून 2026 के चौथे सप्ताह में जारी कर सकता है। यह भी पढ़ें- NTA-CBSE की गलतियों से टूट रहा भरोसा, 73 रिटायर्ड अधिकारियों ने दिए ये सुझाव15 से 21 मई के बीच हुई थ...