जून का निशुल्क राशन 25 मई से बंटेगा
लखनऊ, मई 23 -- जून के निशुल्क राशन का वितरण 25 मई (सोमवार) से 10 जून तक सुबह छह से रात नौ बजे तक होगा। इस दौरान अंत्योदय कार्डधारकों को 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल (कुल 35 किलो) मिलेगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं व तीन किलो चावल मिलेगा। डीएसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कार्डधारक नि:शुल्क राशन वितरण से संबंधित शिकायत टोल फ्री नम्बर 1967 व 1800-1800-150 पर कर सकते हैं। जांच के बाद शिकायत सही पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही हर राशन की दुकान पर पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यानी कहीं का भी कार्डधारक किसी भी कोटे के दुकान से राशन ले सकेंगे। यह भी पढ़ें- यूपी में जून माह के फ्री राशन बंटने की आ गई डेट, जान लें कब से शुरू होगा वितरण वितरण के अंतिम दिन 10 जून को मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के जरिए राश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.