जून और जेठ की तपिश से लोग बेहाल
बांका, जून 3 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कहा जाता है कि जून की गर्मी लोगों का हाल बेहाल कर देती है और इसका असर इस साल जून माह की शुरुआत से ही देखने को मिल रहा है। अधिकमास के कारण अभी जेठ का महीना चल रहा है और मौसम का मिजाज पूरी तरह गर्म बना हुआ है। दो दिन पूर्व हुई बारिश से लोगों को कुछ समय के लिए राहत जरूर मिली थी, लेकिन इसके बाद मौसम और अधिक गर्म तथा उमस भरा हो गया है। मंगलवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शाम चार बजे तक बरकरार रहा। तापमान बढ़ने के साथ दिनभर हवा भी गायब रही, जिससे उमस और अधिक बढ़ गई। भीषण गर्मी और उमस के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह होते ही गर्मी अपना असर दिखाना शुरू कर देती है और सुबह 10 बजे के बाद लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। यह भी पढ़ें- जून और जे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.