जून एस्टेट भूमि के राजस्व रिकॉर्ड निरीक्षण की अनुमति मिली
नैनीताल, मई 15 -- नैनीताल, संवाददाता। हाईकोर्ट ने भीमताल के जून एस्टेट के भूमि रिकॉर्ड की जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता पीटर स्मेटाचेक को राजस्व रिकॉर्ड के निरीक्षण की अनुमति दी है। पीटर स्मेटाचेक ने जनहित याचिका दायर कर क्षेत्र के भूमि अभिलेखों की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए थे। मुख्य विवाद इस क्षेत्र के वन भूमि होने या राजस्व भूमि होने को लेकर है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को यह स्वतंत्रता दी है, कि वह इन अभिलेखों के निरीक्षण के लिए जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करें। सुनवाई के दौरान स्थायी अधिवक्ता के वक्तव्य को संज्ञान में लेते हुए कोर्ट ने स्पष्ट किया, कि यदि ऐसा आवेदन किया जाता है, तो राजस्व अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.