पीलीभीत, मार्च 12 -- पीलीभीत। पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले जूनोटिक रोगों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण के लिए गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, पशुपालन और वन विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। बैठक में जूनोटिक रोगों की रोकथाम और नियंत्रण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान डॉ. सृष्टि (जॉन् हॉपकिन्स इंस्टीट्यूट) और आईडीएसपी की एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. महविश ने प्रस्तुतीकरण देते हुए जनपद में इन रोगों की रोकथाम के लिए अपनाए जाने वाले उपायों की जानकारी दी। बताया कि शुरुआती चरण में पशु चिकित्सकों, पशुपालन विभाग और वन विभाग के कर्मचारियों जैसे उच्च जोखिम वाले समूहों के बीच जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्र...