लखनऊ, जुलाई 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। जूनोटिक (पशुजन्य) एवं प्राथमिकता वाले पशु रोगों की निगरानी और रिपोर्टिंग सिस्टम को सरकार और बेहतर बनाएगी। गुरुवार को प्रदेश के 36 जिलों के 72 पशुचिकित्सकों के लिए दो दिवसीय (9 एवं 10 जुलाई) राज्य स्तरीय प्रशिक्षक शुरू किया गया, जिसका उद्घाटन पशुधन विभाग के विशेष सचिव देवेन्द्र पाण्डेय ने किया।इस दौरान श्री पाण्डेय ने जूनोटिक रोगों की निगरानी एवं रिपोर्टिंग को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए संभावित एवं संदिग्ध मामलों की समय पर रिपोर्टिंग के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण में तैयार किए जा रहे मास्टर ट्रेनर्स अपने-अपने जिलों में अन्य पशु चिकित्सकों एवं पैरा-वेटरिनरी कर्मियों को प्रशिक्षण देंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक प्रशिक्षण का लाभ पहुंचेगा और राज्य में रोगों की निगरानी एवं न...