जूनॉटिक डिजीज पर एनसीडीसी रखेगा नजर
मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता उत्तर बिहार में जानवरों से इंसानों में होने वाली बीमारी पर एनसीडीसी (राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र) नजर रखेगा। इसको लेकर एनसीडीसी दिल्ली के डॉ. सयान रॉय ने एसकेएसमीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ पूनम के साथ बैठक की।डॉ पूनम ने बताया कि जानवरों से इंसानों में होने वाली बीमारी को जूनॉटिक डिजीज कहते हैं। इनमें रैबीज, लैप्टोस्पायर, ब्रूसेला स्क्रबपाइस जैसी बीमारियां आती हैं। एसकेएमसीएच में सेंटिनेंस सर्विलेंस साइट शुरू की गई है। इस साइट का उद्देश्य जूनॉटिक डिजीज के आउटब्रेक पर नजर रखना और लोगों की जांच करना है। जूनॉटिक डिजीज से ग्रस्त लोगों का ब्योरा एनसीडीसी को भेजा जाएगा। एनसीडीसी एसकेएमसीएच में इस काम के लिए सहयोग कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.