जूनियर हॉकी के लिए टीम चयन प्रक्रिया शुरू
रांची, जून 22 -- रांची, संवाददाता। 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम गठन की चयन प्रक्रिया सोमवार को रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में शुरू हुई। चयन ट्रायल में राज्यभर के 55 जूनियर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें 1 जनवरी 2007 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी शामिल हुए। हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए जुलाई में विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा, जिसके बाद प्रदर्शन के आधार पर 18 सदस्यीय अंतिम टीम का चयन होगा।ट्रायल के दौरान मनोज कोनबेगी, माइकल लाल और गुरमीत राव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बता दें चैंपियनशिप 28 जुलाई से 8 अगस्त तक कोयंबटूर (तमिलनाडु) में आयोजित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.