जूनियर हाईस्कूल भदौली का किया जा रहा कायाकल्प
अयोध्या, अगस्त 2 -- अयोध्या, संवाददाता। ब्लॉक पूराबाजार स्थित जूनियर हाईस्कूल भदौली को मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय के रूप में विकसित करने का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस परियोजना पर 24.17 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बेसिक शिक्षा विभाग की इस पहल के अंतर्गत यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड निर्माण इकाई-11, अयोध्या द्वारा इसका निर्माण कार्य कराया जा रहा है। योजना के अंतर्गत अब तक 1208.54 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है, जिसमें से 90 लाख रुपये व्यय हो चुके हैं। यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड अयोध्या के परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि परियोजना का कार्य 29 अप्रैल 2025 को प्रारंभ हुआ है और इसे अगले वर्ष अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में मुख्य भवन की नींव खुदाई का कार्य प्रगति पर है, जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.