उरई, अप्रैल 28 -- माधौगढ़। जूनियर हाईस्कूल कुरौती की बाउंड्री के पास रखें ट्रांसफार्मर में तेज आवाज के बाद आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने विद्यालय के परिसर में लगे पौधें जलने लगे। अध्यापकों ने कमरें में रखें सिलेंडर,कागजात को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।आग से रज्जू भदौरिया के 5 बीघा पराली, विद्यालय परिसर में खड़े 18 पौधे जल गए। कोतवाली क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल कुरौती के पास रखें ट्रांसफार्मर में मंगलवार दोपहर तेज आवाज के साथ आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग की लपटें देख अफरा तफरी मच गई।विद्यालय परिसर में रखे सिलेंडर, कागजात को बाहर निकाला। आग से विद्यालय में लगी समर की केबिल,अमरूद के 5, शीशम के 6,सागौन के 3, जामुन के 4 पौधे जल कर राख हो गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या आराधना भदौर...