कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश जूनियर राज्य फेडरेशन एथलेटिक्स मीट के लिए जिला स्तरीय टीम चयन ट्रायल 2 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे से कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी, नौबस्ता में आयोजित किया जाएगा। इस ट्रायल में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चयनित एथलीट 8 और 9 अप्रैल को प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित होने वाली प्रादेशिक प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन प्रक्रिया एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर पूरी की जाएगी। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड और एंट्री शुल्क साथ लाना अनिवार्य होगा। जिससे उसी दिन उनकी प्रविष्टि राज्य प्रतियोगिता के लिए सुनिश्चित की जा सके। प्रतियोगिता में भाग लेने के...