जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का चयन ट्रायल संपन्न
बोकारो, मार्च 23 -- बोकारो। बोकारो जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा रविवार को बोकारो पब्लिक स्कूल सेक्टर 3 में 26वीं जूनियर अंडर-18 झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप (बालक व बालिका) के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 29 मार्च से 1अप्रैल साहिबगंज में आयोजित की जाएगी। इस चयन ट्रायल में जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर जिला टीम का चयन किया गया, जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बोकारो का प्रतिनिधित्व करेगी। बोकारो जिला बास्केटबॉल टीम की घोषणा 28 मार्च को किया जाएगा। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सतेंद्र नारायण सिंह, उपाध्यक्ष बाल्मीकि पाठक, सचिव कन्हैया प्रसाद, जेके सिंह, तकनीकी चेयरमैन अमित कुमार व कोषाध्यक्ष किंकर कृष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.