गुड़गांव, दिसम्बर 14 -- गुरुग्राम। कैथल में 21 दिसंबर को होने वाली जूनियर स्टेट जूडो चैंपियनशिप के लिए गुरुग्राम जूडो टीम का चयन रविवार को गुरुग्राम जूडो अकैडमी, दौलताबाद में ट्रायल के माध्यम से किया गया। इस ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल के बाद स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी की गई। गर्ल्स वर्ग में 44 किलोग्राम भार वर्ग से रजनी, कृतिका और सुषमा का चयन किया गया। 48 किलोग्राम वर्ग में वंशिका पवार, अनिशा, चंदा और खुशी, 52 किलोग्राम में रोशनी, 57 किलोग्राम में दिया फोगाट और प्रिया तथा 63 किलोग्राम भार वर्ग में खुशी त्यागी को टीम में जगह मिली है। बॉयज वर्ग में 55 किलोग्राम भार वर्ग से मोहित या आशीष के साथ राहुल, 60 किलोग्राम वर्ग में आ...