जूनियर स्टेट कबड्डी को 14 सदस्यीय टीम का चयन
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 1 -- फर्रुखाबाद। 50 वीं जूनियर बालक ओपन राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप 6 से 7 सितंबर तक शिकोहाबाद में होगी। इसके लिए कबड्डी खिलाड़ियों का ट्रायल लिया। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कुलदीप यादव ने बताया कि ट्रायल में 78 बच्चों ने प्रतिभाग किया। चयन समिति ने 14 सदस्यीय मुख्य टीम और 4 अतिरिक्त खिलाड़ियों का चयन किया है। टीम में सनी, अभिषेक, नवनीत, जसकरन, अनित, अंकित, अमन, रचित, अरसलान, प्रांशु, शिवनाथ, भास्कर, शोभित, रमन शामिल हैं। चयन समिति में विमलेश कुमार, अभिषेक शाक्य, सपना यादव व अभिषेक पाल रहे। यह भी पढ़ें- जूनियर बालक कबड्डी टीम का चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.