लखनऊ, मार्च 25 -- सीबीएससी की जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाने वाले गिरोह के सरगना समेत नौ सदस्यों को एसटीएफ ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना मनीष अभ्यर्थियों के फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाकर उसके आधार पर उन्हें लेखक के रूप में सॉल्वर उपलब्ध कराता था। गिरोह के एक सदस्य को गोरखपुर और बाकी को विकासनगर स्थित एक परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ के डिप्टी एसपी विमल कुमार सिंह के मुताबिक सीबीएससी द्वारा एकलव्य मॉडल रेजीडेंसियल स्कूल भर्ती परीक्षा टियर-2 जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा विभिन्न केंद्रों और शहरों में 22 से 25 मार्च तक हुई। नकलविहीन एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए एसटीएफ को भी लगाया गया था। एसटीएफ की तफ्तीश में ...