नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने रविवार को सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग की तारीफ करते हुए उन्हें शानदार इंसान और बेहतरीन बल्लेबाज बताया। उन्होंने कहा कि आर्यवीर की सहज और आक्रामक बल्लेबाजी से दूसरे छोर पर मौजूद बल्लेबाज पर दबाव कम हो जाता है। आर्यवीर ने भारत की अंडर-19 एशिया कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पांच पारियों में 361 रन बनाकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज का गौरव हासिल किया और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। रायचंदानी ने पीटीआई से कहा, ''हां, वह (आर्यवीर) बहुत अच्छे बल्लेबाज और शानदार इंसान हैं। जब वह बल्लेबाजी करते हैं तो उनके खेलने के अंदाज से दूसरे छोर के बल्लेबाज पर दबाव कम हो जाता है।'' उन्होंने कहा, ''इससे पिच पर बल्लेबाजी करना भी आसान हो जात...