नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की अंडर 19 टीमों के बीच 3 मैचों की यूथ वनडे अनऑफिशियल सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ खेल रहे हैं। सोमवार 21 सितंबर को दोनों दूसरे वनडे मैच में उतरे। जूनियर सहवाग इस मुकाबले में अर्धशतक से चूक गए, जबकि जूनियर द्रविड़ का बल्ला नहीं चला। हालांकि, उन्होंने पहले मैच में तेज पारी खेली थी। वहीं, यशबर्धन चौहान ने दमदार शतक जड़ा, जबकि वीके विनीत ने 87 रनों की पारी खेली। इंडिया की अंडर 19 टीम ने ऑस्ट्रलिया की अंडर 19 टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 341 रनों का विशाल स्कोर इस वनडे मैच में बनाया। आर्यवीर सहवाग ने ओपनिंग करते हुए 48 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 47 रनों की पारी खेली और वे रन आउट हो गए। वहीं, य...