जमशेदपुर, दिसम्बर 16 -- राष्ट्रीय जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2025 (बालक एवं बालिका वर्ग) के लिए जमशेदपुर के कई अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय निर्णायकों का चयन किया गया है। प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जयंत कुमार भुइयां, चंदन कुमार प्रसाद, विशाल कुमार मिन्ज, एके. सिंह, अनिरुद्ध साहू, सौखिन कुंडू, श्वेता कुमारी, अमन चौबे, शुभांगी वर्मा और पूरबी घोष जमशेदपुर से निर्णायक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। इस टूर्नामेंट में कुल 4 बालक और 4 बालिका खिलाड़ियों का चयन विश्व और एशियन चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक गुजरात के अंबरिश जोशी होंगे, जबकि डिप्टी चीफ आर्बिटर की जिम्मेदारी जयंत कुमार भुइयां (जमशेदपुर) और दीपक कुमार (रांची) को सौंपी गई है। पूर्वी सिंहभूम जिला शतरंज संघ के महासचिव एनके. तिवारी ने सभी स्थानीय निर्णायकों को शुभक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.