गढ़वा, अप्रैल 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड वॉलीबॉल के भीष्म पितामह शेखर बोस का जन्म दिवस गढ़वा जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में केक काटकर मनाया गया। विदित हो कि तीन अप्रैल को प्रतिवर्ष शेखर बोस के जन्म दिन को झारखंड वॉलीबॉल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उक्त अवसर पर पुलिस लाइन गढ़वा के वॉलीबॉल ग्राउंड में फैंसी मैच का आयोजन किया गया। उक्त मैच में पुलिस टीम गढ़वा, राइजिंग स्टार गढ़वा, मझिआंव वॉलीबॉल टीम और जूनियर वॉलीबॉल टीम गढ़वा की टीम ने भाग लिया। फाइनल मैच राइजिंग स्टार गढ़वा और जूनियर वॉलीबॉल टीम गढ़वा के बीच खेला गया। बहुत ही रोमांचक मुकाबले में जूनियर वॉलीबॉल टीम ने राइजिंग स्टार टीम को 2-1 से शिकस्त दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस लाइन के सार्जेंट सतपाल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मैन ऑफ द मैच ...