बदायूं, अप्रैल 29 -- खेल जगत में जिले का मान बढ़ाते हुए मानसी चामुंडा का चयन वर्ल्ड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। मानसी आगामी 2 से 6 मई तक मिस्र के इस्मालिया शहर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में 48 किग्रा भार वर्ग में भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगी। जिले के स्टेडियम से अपने खेल करियर की शुरुआत करने वाली मानसी इस स्तर तक पहुंचने वाली जिले की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। वर्तमान में वह लखनऊ स्थित एक्सीलेंसी सेंटर में कड़ा अभ्यास कर रही हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खेल संरक्षक महेंद्र पाल सिंह, कोच राजीव, अध्यक्ष दिलीप जोशी, सह-सचिव रुनी, विपिन चौहान और गौरव शंखधार ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य में उनकी सफलता की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...