कौशाम्बी, मार्च 16 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने सोमवार को जूनियर विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र अगियौना का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें विभिन्न खामियां नजर आई। मामले में मौके से ही उन्होंने बीएसए को निर्देशित किया कि जांच कराकर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में अनुशासन न पाए जाने, विद्यालय परिसर व शौचालय की साफ-सफाई की स्थिति ठीक न पाए जाने, मध्याह्न भोजन में लापरवाही पाए जाने एवं निपुण तालिका अपडेट न पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। मामले में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को दूरभाष पर निर्देशित किया है कि जांचकर प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई किया जाए। जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को दूरभाष पर निर्देशित किया कि तत्काल विद...