कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- कल्याणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उच्च प्राथमिक विद्यालय भड़ेहरी कड़ा में बुधवार को शासन के निर्देशानुसार नामांकन मेला एवं प्रवेश उत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान अनिल चौरसिया ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी धीरज उमराव मौजूद रहे।प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यालय पहुंचे नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान प्रथम व द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को ग्राम प्रधान व खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। एसएमसी अध्यक्ष रामभवन ने भी बच्चों को पुरस्कार भेंट किए खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नवाचारी शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.