सुल्तानपुर, फरवरी 5 -- भदैया, संवाददाता। ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय (जूनियर) नारायनपुर में परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। 3 व 4 फरवरी को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण, 12 रजत और 7 कांस्य पदक जीतकर ब्लॉक और विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जिले के 14 ब्लॉकों और नगर क्षेत्र से लगभग 2500 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। शिक्षक मुनेंद्र मिश्र और खेल अनुदेशिका गीता मौर्य के मार्गदर्शन में विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में सफलता हासिल की। लगातार 11वीं बार भदैया ब्लॉक के चैंपियन बनने में विद्यालय का अहम योगदान रहा। एकांकी प्रतियोगिता में नाराय...