पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पीलीभीत। बेनहर पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस जूनियर विंग (बॉयज), सीनियर विंग (बॉयज व गर्ल्स )क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।। जूनियर विंग में सतपुरा हाउस ने 9 विकेट से जीता मुकाबला। वही सीनियर विंग गर्ल्स में सतपुरा हाउस ने मारी बाजी। खेल का आयोजन एक्टिविटीज इंचार्ज रोशनी बग्गा के मार्गदर्शन में हुआ। प्रधानाचार्य करिश्मा सैहमी, मैनेजिंग डायरेक्टर गुरदित्त सिंह सैहमी, सीनियर विंग हेडमिस्ट्रेस निर्मला शर्मा, जूनियर विंग हेडमिस्ट्रेस नेहा पांडे, व एक्टिविटीज इंचार्ज रोशनी बग्गा ने मैचेज के पूर्व खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। खेल शिक्षक देव सिंह, त्रिलोक चंद्र, अमन सिंह, राजेंद्र मौर्य ने मैच रेफरी का दायित्व संभाला। यह भी पढ़ें- हमजाह क्रिकेट अकादमी नौ विकेट से जीती हाउस इ...