रामपुर, मई 24 -- मिलक। रविवार को नगर के बाईपास रोरा कट स्थित एसआरएम इंटर कॉलेज में चल रहे समर कैंप के अंतिम दिवस में आयोजित प्रतियोगिताओं में सीनियर वर्ग की वॉलीबॉल में कक्षा 12 की टीम जिसमें रितेश,यश,सोनू,अंशु,राजा,नदीम ने जीत हासिल की। वहीं जूनियर वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम आयुष,दूसरे दीपांशु और अतुल तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में ऋषि प्रथम,मोहित दूसरे,विभाजित तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंजलि, आरती,सेजल ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक संजय सिंघल,विद्यालय की प्रधानाचार्य बबीता सिंगला,गौरव शर्मा, विजय शर्मा,कपिल पांडे,प्रतिभा,रूबी उपाध्याय,प्रज्ञा,अरुण कुमार, हेमेंद्र आदि रहे। यह भी पढ़ें- जूनियर वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम आया आयुष यह भी पढ़ें...