प्रयागराज, अप्रैल 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजिडेंट डॉ आदित्य की संदिग्ध हालात में मौत पर रहस्य गहरा गया है। एकतरफ पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई, तो वहीं दूसरे दिन भी परिजनों की ओर से थाने में तहरीर ही नहीं दी। यहां तक कि मृतक के परिजनों ने किसी तरह का आरोप भी नहीं लगाया है। पुलिस का कहना है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।अल्लापुर के रहने वाले 30 वर्षीय डॉ. आदित्य मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में एमएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। डॉ. आदित्य रविवार रात लाउदर रोड स्थित डॉक्टर महिला मित्र के फ्लैट में पहुंचे। जहां बाथरूम में जाने के बाद बेहोश हो गए थे। महिला डॉक्टर की सूचना पर अन्य साथी डॉक्टरों ने पहुंचकर दरवाजा तोड़कर बाहर निकालने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.