वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी। जूनियर रेजिडेंट की आत्महत्या प्रयास के मामले में आईएमएस-बीएचयू में लगातार दूसरे दिन भी जूनियर रेजिडेंट (एमडी/एमएस प्रथम वर्ष) हड़ताल पर रहे। जिससे ओपीडी और वार्ड सेवाओं पर आंशिक असर देखने को मिला। हालांकि सीनियर काम देख रहे हैं। सुबह हड़ताली रेजिडेंट्स ने आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार से मुलाकात कर अपनी मांगों को रखी और लिखित आश्वासन की मांग की। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक प्रशासन उनकी मांगों पर स्पष्ट और ठोस लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। रेजिडेंटों के अनुसार, यह कदम उनके साथी के साथ हुए घटनाक्रम के विरोध में उठाया गया है और वे कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल, मानसिक दबाव में कमी तथा उचित कार्य परिस्थितियों की मांग कर रहे हैं। शाम में रेजिडेंट डॉक्टर कुलपति से भी मुलाकात कर अपनी ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.