जूनियर राज्य स्तरीय मुक्केबाजी में हाटा की बेटियों का दबदबा
कुशीनगर, जून 20 -- कुशीनगर। खेल निदेशालय के सौजन्य से सहारनपुर स्थित भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सब जूनियर बालिका राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हाटा की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। 15 से 18 जून तक आयोजित प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल की ओर से हिस्सा लेने वाली खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत मंडल प्रदेश में उप विजेता रहा।प्रतियोगिता में हाटा की अनामिका कुशवाहा ने 33 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, आकांक्षा कुशवाहा ने 37 किलोग्राम भार वर्ग तथा खुशी तिवारी ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर जिले और मंडल का नाम रोशन किया। तीनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन 22 से 29 जून तक आयोजित होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.