कन्नौज, मार्च 11 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के विशुनगढ़ रोड स्थित एसपीएल आदर्श विद्यालय में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को माल्यार्पण कर पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक रामपाल सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। प्रधानाचार्य दीपक यादव ने प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करते हुए बताया कि जूनियर वर्ग में वैष्णवी ने प्रथम, शिप्रा ने द्वितीय और आर्यन यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में अनुराग कुमार ने प्रथम, गुलशन यादव ने द्वितीय तथा कामिनी, कनिष्का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.