देहरादून, मार्च 28 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। 16 वीं जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड टीम के चयन ट्रायल 2 अप्रैल को हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम गौलापार में प्रातः 9 बजे से शुरू होंगे। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 29 अप्रैल से 10 मई तक पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित की जाएगी, जिसमें भाग लेने के लिए 'हॉकी उत्तराखंड' की टीम का चयन किया जाएगा। ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग लेने को पात्र होंगे जिनकी जन्म तिथि 1 जनवरी 2007 या उसके बाद की है। सभी खिलाड़ियों के लिए हॉकी इंडिया के प्लेयर पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ वैध पहचान पत्र, हॉकी किट एवं उपकरण, पासपोर्ट आकार के फोटो तथा आवश्यकतानुसार फिटनेस प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। हॉकी उत्तराखंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.