बेगुसराय, जनवरी 11 -- बीहट। बिहार बॉल बैंडमिंटन संघ के बैनर तले तथा पूर्वी चंपारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ की मेजबानी में 9-10 जनवरी को गांधी मैदान मोतिहारी में हुए 32वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन के स्टेट चैम्पियनशिप में चैम्पियन का खिताब जीतकर जिले का नाम रौशन किया है। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में बेगूसराय ने किलकारी पटना को पराजित किया। जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव विकास कुमार ने बताया कि जिले की बालिका टीम फाइनल मुकाबले में बाढ़ के हाथों पराजित होकर उपविजेता रही। बालक वर्ग की ओर से शशांक, छोटू, आर्यन, गुलयान तथा बालिका वर्ग की ओर से माही, कशिश तथा लीली ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.