आगरा, फरवरी 16 -- प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता 23 से 28 फरवरी तक गोरखपुर में होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा मंडल की टीम का जिलास्तरीय ट्रायल 18 फरवरी को और मंडलीय ट्रायल 20 फरवरी को सुबह 11 बजे से एकलव्य स्टेडियम में होगा। इसमें वही बालिकाएं प्रतिभाग कर सकती हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 2007 या उसके बाद हुआ हो। इच्छुका बालिकाएं 18 फरवरी को सुबह 11 बजे नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र, स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सीएमओ द्वारा जारी आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लेकर एकलव्य स्टेडियम पहुंकर हॉकी कोच मो. खलील से संपर्क करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.