जूनियर बालिका बॉक्सिंग में गोरखपुर उपविजेता
गोरखपुर, अगस्त 13 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल की बालिका खिलाड़ियों ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। 46 किलो भार वर्ग में निशु सिंह स्वर्ण पदक, 48 किलो में तेजस्वनि गुप्त रजत पदक, 54 किलो में ममता स्वर्ण पदक, 57 किलो में सरिता गोंड कांस्य पदक, 60 किलो में सपना कुशवाहा कांस्य पदक, 63 किलो में संजना सिंह ने कांस्य पदक, 66 किलो में वेदिका त्रिपाठी ने कांस्य पदक, 70 किलो मे नंदनी ने कांस्य पदक जीता। वहीं, 75 किलो में जागृति त्रिपाठी ने रजत पदक, 80 किलो में आराध्या शर्मा ने कांस्य पदक, 80 किलो से उपर भार वर्ग में सुहाना ने रजत पदक जीत कर गोरखपुर मंडल का मान बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: मुक्केबाजी में अवंतिका, वैष्णवी ने जीते स्वर्ण पदक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.