पीलीभीत, अक्टूबर 5 -- पीलीभीत। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 15 और 16 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए मंडलीय टीमों के चयन के लिए जिलास्तरीय चयन ट्रायल्स गांधी स्टेडियम में किया जाएगा। प्रदेशस्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता का जिलास्तरीय चयन ट्रायल्स पांच अक्टूबर को शाम चार बजे से होगा। प्रदेशस्तरीय समन्वय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 12 अक्टूबर को शाम चार बजे से होगी। यह भी पढ़ें- प्रदेशस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के चयन-ट्रायल्स का शेड्यूल जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...