आगरा, मार्च 26 -- प्रतापगढ़ में तीन से आठ अप्रैल तक 35वीं यूपी स्टेट जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ. हरी सिंह यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा की टीम का चयन ट्रायल 27 मार्च को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शाम 5:00 बजे शुरू होगा। संयुक्त सचिव डॉ. रीनेश मित्तल ने बताया ट्रायल में वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं जिनका जन्म एक जनवरी 2008 या उसके बाद हुआ हो। ट्रायल में प्रतिभाग के इच्छुक खिलाड़ी आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र लेकर 27 मार्च को एकलव्य स्टेडियम पहुंचें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.