कानपुर, जून 5 -- कानपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक बॉ​क्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 13 जून और बालिका बॉ​क्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 18 जून के बीच सहारनपुर में होगा। इसमें कानपुर की टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए सब-जूनियर बालक वर्ग के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 6 जून को सुबह सात बजे से और मंडल स्तरीय ट्रायल दोपहर तीन बजे से होगा। सबजूनियर बालिका वर्ग के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 8 जून को सुबह सात बजे से और मंडल स्तरीय ट्रायल दोपहर तीन बजे से ग्रीन पार्क स्टेडियम में होंगे। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने दी। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 60 खिलाड़ियों का चयन यह भी पढ़ें- सबजूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिला व मंडलीय चयन ट्रायल 7 व 8 जून से यह भी पढ़ें- सहा...