जूनियर बालक-बालिका तैराकी ट्रायल 27 जून को स्टेडियम में
आगरा, जून 24 -- लखनऊ में 3 से 6 जुलाई तक प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा मंडल की टीम का जिलास्तरीय ट्रायल 27 जून को दोपहर 3 बजे से और मंडलीय ट्रायल शाम 4.30 बजे से एकलव्य स्टेडियम के तरणताल में होगा। ट्रायल में तैराक प्रतिभाग कर सकते हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 2008 से 31 दिसंबर 2011 के मध्य हुआ हो। इच्छुक तैराक नगर निगम द्वारा जारी आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर ट्रायल में पहुंचें। ट्रायल पूरी तरह नि:शुल्क है। यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय तैराकी के लिए चयन 27 को यह भी पढ़ें- सीनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए 25 जून को होगा जिला स्तरीय ट्रायल यह भी पढ़ें- लखनऊ में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.