कानपुर, मई 1 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता तृतीय कानपुर मंडल जूनियर बालक कबड्डी लीग 2026 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसको लेकर शुक्रवार को आयोजित बैठक में प्रतियोगिता को बेहतर ढंग से करवाने को लेकर चर्चा हुई। आयोजक विनय कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता मसवानपुर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर पक्का तालाब में आयोजित होगी। लीग में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ियों के चयन के लिए 3 मई को शाम 4 बजे होने वाले ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया का संचालन विनय कुमार की ओर से किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...