आगरा, नवम्बर 30 -- प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता 9 से 11 दिसंबर तक अमेठी में आयोजित होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आगरा मंडल की टीम का जिलास्तरीय ट्रायल 4 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से और मंडलीय ट्रायल छह दिसंबर को प्रातः 11 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। ट्रायल में वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं जिनकी आयु 31 दिसंबर 2025 को 20 वर्ष या उससे कम हो और वजन 75 किग्रा से अधिक न हो। ट्रायल में प्रतिभाग के इच्छुक खिलाड़ी नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सीएमओ द्वारा जारी आयु एवं चिकित्सा प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.